GA4-314340326 सुदेश कुमार महतो ने किया मुआवजा राशि का वितरण

सुदेश कुमार महतो ने किया मुआवजा राशि का वितरण

 silli(ranchi)  विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली स्टेडियम परिसर में गुरुवार को अलग घटना में मारे गए आश्रीतों के बीच मुआवजे राशि का वितरण किया। आपदा राहत कोष से  प्रखंड के बड़ा मुरी निवासी स्व कृष्णा प्रजापति के पत्नी ज्योति कुमारी, लोवादाग निवासी स्व बिरबल महतो के पत्नी बिजले देवी एवं लोटा निवासी स्व मनोज महतो के पत्नी किरण देवी को  1-1 लाख तथा वज्रपात से मरे मवेशी के मालिक कुटाम निवासी शहीद अंसारी को 25 हजार एवं कुटाम के ही नाजिर हुसैन को 30 हजार रुपए की मुआवजे राशि का स्वीकृत पत्र विधायक एवं संबंधित क्षेत्र के मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। इस मौके पर प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, बीडीओ रेणु बाला, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, संजय सिद्धार्थ, शुशील महतो, रविंद्र बड़ाइक , मुखिया शिला देवी,  लील मनी देवी,  शर्मिला कुमारी,  जितनी देवी,  लाल सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم