angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के हुंडरू बस्ती में सोमवार की रात भारी वर्षा के कारण होलिका देवी पति स्व लक्ष्मण बेदिया का कच्चा मकान गिर गया। इस घटना में घर में सोयी होलिका देवी बाल-बाल बच गई। वहीं घर में रखे बर्तन और बक्से नष्ट हो गए है जबकि घर में रखा धान मिट्टी में दबकर बर्बाद हो गया है। होलिका देवी ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। उसके पति का निधन पांच वर्ष पूर्व हो चुका है।
हुंडरू बस्ती में वर्षा से विधवा का कच्चा मकान गिरा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.