silli(ranchi) चिराग नर्सरी स्कूल काशीडीह मुरी में कक्षा तीसरा से पांचवा कक्षा तक के बच्चों के बीच इन्टर हाऊस क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल चार हाउस ग्रुप में सन हाउस,अर्थ हाउस , स्टार हाउस ,मुन हाउस से कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्कूल के निदेशक दिनेश कुमार महतो ने कहा इस तरह के प्रतियोगिताओं में बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। हम गुणवत्ता युक्त शिक्षा के पक्षधर है।उन्होंने कहा हमारे शिक्षक-शिक्षिकाएं इस प्रयास को सफलतापूर्वक सार्थक कर रहें है।
क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम सन हाउस, ग्रुप लीडर, जयशील महतो, आरवी आर्या एवं अन्य तथा द्वितीय में अर्थ हाउस ग्रुप लीडर, जाहन्वी महतो, राखी महतो एवं अन्य तृतीय में स्टार हाउस ग्रुप लीडर विवेक कुमार, हर्षदीप कुमार वही चतुर्थ में मुन हाउस, ग्रुप लीडर दानिश कुमार महतो, रिंकी कुमारी एवं अन्य को निदेशक सह प्राचार्य दिनेश कुमार महतो अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने विजेताओं को कप एवं प्रशस्तिपत्र पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक धीरेंद्र नाथ महतो, अंजू बाला महतो, विनिता टोप्णो, स्मिता साहू, रितु शर्मा, काजल सिंह, मनीषा अनुप्रिया, रोशनी महतो, बबीता सिंह, सुस्मिता सिंह शालू, सुनीता महतो, सुमन महतो, रीता महतो, सरस्वती महतो, पुष्पा, शालू साहू आदि उपस्थित थे।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.