Angara(ranchi) बोंगईबेड़ा के नदी ढिपा तिलैया जारा में भारी बारिश से सोमवार की सुबह में किसान सनोज महतो का मिट्टी का घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। घर के ध्वस्त होने से इस घर में बंधा एक बैल व चार बकरियां दब गई। बैल को तो परिवार वालों ने किसी तरह निकाल लिया, लेकिन चारों बकरियों की मौत हो गई। मरने वाली बकरियों में तीन खस्सी था। घटना की सूचना मिलते ही पंसस संजोती देवी व भाजपा नेता धनीराम महतो पीड़ित किसान से मिले। हुए नुकसान का जायजा लिया। संजोती देवी ने किसान को हुए नुकसान का मुआवजा देने व एक आवास देने की मांग की।
मिट्टी का घर गिरने से चार खस्सी की हुई मौत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.