GA4-314340326 सुदेश की पहल: एक माह बाद हापतबेड़ा व जोड़ासिमर में बिजली आपूर्ति शुरू

सुदेश की पहल: एक माह बाद हापतबेड़ा व जोड़ासिमर में बिजली आपूर्ति शुरू

angara(ranchi)  गुड़ीडीह पंचायत के हापतबेड़ा व टाटी पंचायत के जोड़ा सिमर में रविवार को खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। पिछले एक माह से दोनों जगहों पर ट्रांसफार्मर खराब था। जिससे दोनों गांव के पांच दर्जन से अधिक परिवार अंधेरे में रह रहा थ। सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के पहल पर ट्रांसफार्मर को बदला गया। गांव में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। गुड़ीडीह मुखिया विजय उरांव, बिरसा उरांव, सोमेन बेदिया आदि ने दुर्गा पूजा से पूर्व गांव में बिजली आपूर्ति शुरू किये जाने पर विधायक सुदेश कुमार महतो का आभार जताया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم