silli(ranchi) श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में शुक्रवार को 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन गया। मुख्य अथिति रांची जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी तथा सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक ने राज्य के विभिन्न जिले एवं प्रखंड से आए 31 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। वहीं अतिथियों ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए खुद का मुर्गी फार्म कर स्वरोजगार से जुड़ने तथा आर्थिक मदद के लिए बैंक से सहयोग के लेने की सुझाव दिया। रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने अतिथियों को धन्यवाद देते हुए प्रशिक्षुओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, जगदीश चंद्र महतो, महेश रविदास, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
रूडसेट में प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.