 |
| गेतलसूद पूजा पंडाल में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़ |
angara(ranchi) महाअष्टमी की पूजा के लिए रविवार को गेतलसूद दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। पूजा करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। गेतलसूद के अलावा अनगड़ा, गोंदलीपोखर, चिलदाग, हाहे, सालहन, जोन्हा, बरवादाग, पैका, हेसल, तुरूप, मिलन चौक सहित 37 जगहों पर स्थापित पूजा पंडालों में महाष्टमी पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा समितियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। गेतलसूद में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।
राज्यसभा सांसद प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, सिल्ली विधायक सुदेश महतो, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, डा. अमर कुमार चौधरी, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव ने विभिन्न पूजा पंडाल का भ्रमण कर माता से आशीर्वाद लिया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.