rahe(ranchi) प्रखंड पेंशनर समाज के द्वारा कन्या मध्य विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह का विधिवत उद्धाटन राहे ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान के द्वारा किया गया।इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष डॉ परमेश्वर लाल ने कहा कि प्रखंड के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिये पेंशनर समाज ने सम्मानित कर रहा है इससे जूनियर बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान प्रखंड के सभी 11 हाई स्कूल और दो प्लस टू स्कूल के तीन-तीन टॉपर्स को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा प्रखंड टॉपर रितेश प्रजापति को मेडल ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन समाज के सचिव कमलाकांत सिंह ने किया ।मौके पर तेजप्रकाश अखौरी,ज्ञान महतो, विशम्भर महतो, विद्यासागर मांझी,अश्विनी मेहता,रामधन महतो,दुलर्भ महतो,रामकृष्ण बैठा,सहित पेंशनर समाज के सदस्य,छात्र-छात्राएं ओर अभिवावक मौजूद थे।
राहे पेंशनर समाज ने किया टॉपर्स को सम्मानित
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.