angara(ranchi) ग्रामप्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिला। ग्रामप्रधानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में छोटानागपुर के ग्राम प्रधानों को कोल्हान व संथाल परगना की तरह अधिकार देने, ग्राम प्रधानों को लगान रसीद निर्गत करने का अधिकार देने, ग्राम प्रधान के खाली पड़े पदों पर अविलंब चयन कराने, प्रधानों का मानदेय में वृद्धि करने, जमीन की खरीद बिक्री व दाखिल खारिज में ग्राम सभाओं की अनुशंसा अनिवार्य करने तथा बालू व ग्रामीण हाटों को ग्राम सभा के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने की मांग की गई है। मौके पर जिला सचिव मनीष महली, सोमरा उरांव उपस्थित थे।
कोल्हान व संथाल परगना की तरह छोटानागपुर के ग्राम प्रधानों को मिले अधिकार, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.