silli(ranchi) जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें लग गई थीं। जहां खरीदारी करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिरों में भी हवन, पूजन का आयोजन शुरू हुआ और कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। जन्माष्टमी पर्व भी अन्य त्योहारों की तरह हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसके चलते लोगों ने पूजन सामग्री खरीदी साथ ही लोगों ने व्रत भी रखा।
सिल्ली के विभिन्न विद्यालयों में को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने कृष्ण भगवान की वेशभूषा पहनकर उनके बाल रूप को प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ शिक्षकों ने उन्हें श्री कृष्ण भगवान के बारे में जानकारी दी।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.