 |
| निरीक्षण करते रेल एसपी |
silli(ranchi) राजकीय रेल थाना मुरी में रेल एसपी ऋषभ कुमार झा ने सामान्य वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी कार्य ससमय हो रहा है या नहीं, विभागीय पत्र का निष्पादन सही तरीके से किया जा रहा है या नहीं इन सारी चीजों का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ वारंटी, फरारी के संबंध में भी गहनतापूर्वक जांच किये। निरीक्षण के दौरान राजकीय रेल थाना के प्रभारी जमादार मुंडा को कई दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन तथा ट्रेनों में मादक पदार्थ के विरुद्ध छापामारी में तेजी लायें। पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस मौके पर अवर निरीक्षक कलीमुल्लाह खान, बहुरन भगत, आरक्षी प्रयाग तिवारी, रंजन सिंह, जोगिंदर दास, तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अभिमन्यु और दीपक समेत दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.