silli(ranchi) सिल्ली मुरी एवं आसपास क्षेत्रों मे गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रख कर पूजा अर्चना कर शुख शांति की कामना की। क्षेत्र के कई विद्यालयों एवं घरों में बच्चों को बाल गोपाल एवं राधाकृष्ण के रूप में सजाया गया। सिल्ली मारवाड़ी धर्मशाला स्थित राधाकृष्णन मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जो देर रात तक चला । सिल्ली बाजार हरि मंदिर, राजा घर के ठाकुरबाड़ी, राधा-माधव आश्रम, श्री श्री हरे कृष्ण नामहट्ट संघ नीचे टोला सिल्ली में जमाष्टमी को लेकर दिन भर कार्यक्रम आयोजित किया गया। रूगड़ी टोला ठाकुरबाड़ी में देर शाम स्थानीय भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति से वातावरण को कृष्णामई कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं क्षेत्र के सभी पुजा स्थलों को भव्य रुप से सजाया गया तथा देर शाम भगवान को विभिन्न प्रकार के द्रव्य से अभिषेक तथा देर शाम भजन कीर्तन का आयोजन तथा प्रसाद का वितरण किया गया ।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.