GA4-314340326
मुखिया का चुनाव तो करा दिया, लेकिन अधिकार नहीं दिया
मुखिया का चुनाव तो करा दिया, लेकिन अधिकार नहीं दिया
Novbhaskar0
मुखिया संघ की बैठक में शामिल मुखिया।
Angara(Ranchi) मुखिया संघ अनगड़ा की बैठक शनिवार को जोन्हा फाल में हुई। अध्यक्षता कृष्णा मुण्डा व संचालन सिरका मुखिया रौशनलाल मुण्डा ने की। बैठक में सरकार से राज्य वित लागू करने, वेतनमान लागू करने, पेंशन लागू करने व बीमा की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। इस मामले को लेकर मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायती राज निदेशक से मिलेगा। रौशनलाल मुण्डा ने बताया कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से फंड लेने के लिए पंचायती चुनाव तो करा दिया। लेकिन अधिकार नही दी। विकास काम के लिए फंड भी नही दिया जा रहा है। इससे पंचातयों का विकास रूक गया है। पेशा कानून के तहत कराये गये पंचायत चुनाव का एक उददेश्य आदिवासी समाज को राजनीतिक की मुख्य धारा से जोड़ना था। लेकिर अधिकार नही देकर सरकार लगातार आदिवासी समाज का शोषण कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, राजेन्द्र बेदिया, विजय उरांव, सीमा देवी, सरिता देवी, शांति मुण्डा, मंजोती देवी, सारथी देवी, हिरदू उरांव, सरिता तिर्की, शांति देवी, डोली देवी, अनिता बारला सहित अन्य उपस्थित थे।
The election of the chief was done, but the authority was not given Angara/ Ranchi / Jharkhand
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.