 |
बकरी का वितरण करते। |
Angara (Ranchi) बरवादाग पंचायत के सीताडीह सरईवन में शनिवार को टीआरआई व जेएसएलपीएस के द्वारा 13 महिला लाभुकों के बीच अनुदान पर बकरी सेट का वितरण किया गया। प्रत्येक किसान को ब्लैक बंगाल प्रजाति का एक बकरा व पांच बकरी दिया गया। साथ में दो टब व दवा दी गई। वितरण मुखिया सारथी देवी ने की। सारथी देवी ने बताया कि पर्वतीय दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों को आजीविका से जोड़ने के लिए व गरीबी रेखा से बाहर करने के उददेश्य से बकरी का वितरण किया गया। इस मौके पर टीआरआई के बीपीएम मुनाजीर, पंसस सरोनी देवी, सत्यनारायण मुंडा, राजपति महतो, बलतिजर खलखो, रामबृक्ष महतो, सुकरमनी देवी, वार्ड सदस्य मोतीराम बेदिया, हरदयाल मुंडा आदि उपस्थित थे।
Goats given to 13 women beneficiaries on grant in Sarai forest of Sitadih / Angara / Ranchi / Jharkhand
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.