GA4-314340326 प्रसिद्ध व्यवसायी जगरनाथ महतो का निधन, दस दिन पूर्व छोटे भाई की हुई थी मौत

प्रसिद्ध व्यवसायी जगरनाथ महतो का निधन, दस दिन पूर्व छोटे भाई की हुई थी मौत

angara(ranchi)  गोंदलीपोखर के प्रसिद्ध व्यवसायी जगरनाथ महतो (78) का मंगलवार क़ो निधन हो गया। जगरनाथ महतो क्षेत्र के प्रसिद्ध “जगरनाथ बीड़ी” व कृषि सेवा केन्द्र गोंदलीपोखर के संस्थापक थे। साथ ही जनसंघ के पुराने कार्यकर्ता थे। पुत्र प्रसिद्ध व्यवसायी पंकज कुमार महतो ने बताया कि पिताजी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। ज्ञात हो कि दस दिन पहले ही जगरनाथ महतो के अनुज मनीराम महतो उर्फ मनीया महतो की भी मौत हो चुकी है। 10 दिन के अंदर दो मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जगरनाथ महतो का का अंतिम संस्कार मंगलवार की शाम तुरूप स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर किया गया। उनके निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, व्यवसायी सागर साहू, दीपक सोनी, नीलकंठ चौधरी, मदारी चौधरी सहित गोंदलीपोखर व्यवसायी संघ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने