angara(ranchi) पति दूसरी युवती का लेकर फरार हो गया और पत्नी अपने ढाई साल की पुत्री के साथ न्याय क लिए अनगड़ा थाना पहुंची। घटना अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा डहुआ का है। बताया जाता है कि डहुआ जोन्हा निवासी पार्वती देवी का विवाह वर्ष 2023 में माल्गो (हाटटोली) थाना लापुंग निवासी दुखना मुंडा के साथ हुआ था। दंपति को ढाई साल की एक बच्ची भी है। शादी के कुछ समय बाद दंपति डहुआ में ही रहने लगा। पार्वती देवी का आरोप है कि पिछले कुछ माह से पति दुखना मुंडा का प्रेम-संबंध लापुंग के झुड़िया गांव की रहने वाली सोनिमा उरांव के साथ चल रहा था। इस प्रेम-संबंध का जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट किया जाता था। इस मामले को लेकर एक माह पूर्व लापुंग थाना में पति व पत्नी के बीच प्रेम के साथ रहने का समझौता भी हुआ था। इस समझौता के कुछ ही दिनों बाद 26 सितंबर को पति दुखना मुंडा अपनी प्रेमिका सोनिमा उरांव को लेकर फरार हो गया। साथ में डहुआ से बीस हजार नकद व चांदी के जेवरात लेकर भागा। अनगड़ा थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.