GA4-314340326 फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने और अमन-चैन बिगाड़ने का प्रयास, अनगड़ा थाने में शिकायत

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने और अमन-चैन बिगाड़ने का प्रयास, अनगड़ा थाने में शिकायत

angara(ranchi)  फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर क्षेत्र की धार्मिक-सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर मंगलवार को अनगड़ा थाना में बाहया निवासी पास्कल बिंझा के खिलाफ शिकायत की गई है। शिकायत बाहया गांव के ही शंभूनाथ गंझू ने किया। आवेदन के साथ आरोपित के द्वारा किया गया पोस्ट को भी अटैच किया गया है। ज्ञात हो कि सोमवार को शांति समिति अनगड़ा की बैठक में भी इस मामले को लेकर बाहया गांव के कुछ सदस्यों ने शिकायत की थी। आरोप है कि पास्कल बिंझा ने अपने नाम से तीन फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रखा है। आरोप है कि पास्कल बिंझा इन फर्जी आईडी के जरिए लगातार आपत्तिजनक और अमर्यादित पोस्ट कर रहा है। इससे हिन्दू धर्म के लोगों के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाया जा रहा है। शिकायतकर्ता शंभू नाथ गंझू ने बताया कि इस तरह की हरकतों से क्षेत्र में कभी भी माहौल खराब हो सकता है, इसलिए इस पर त्वरित और कड़ी रोक लगानी आवश्यक है। उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषी युवक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने