पलामू को संताल से जोड़ेगी चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस
गिरिडीह : जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित चोपन-मधुपुर-चोपन एक्सप्रेस (13341/13342) के परिचालन को मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन के शुरू होने से गिरिडीह, पलामू, गढ़वा, लातेहार और कोडरमा के यात्रियों को देवघर-मधुपुर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस ट्रेन का मुख्य लाभ गिरिडीह जिले को मिलेगा। इसका वाणिज्यिक ठहराव जिले के चार प्रमुख स्टेशनों धनवार, जमुआ, न्यू गिरिडीह और महेशपुर पर दिया गया है।
पलामू से देवघर तक सीधा सफर
यह ट्रेन चोपन से गढ़वा, डालटनगंज, लातेहार, टोरी, बरकाकाना और कोडरमा होते हुए गिरिडीह के रास्ते मधुपुर पहुंचेगी। इससे पलामू प्रमंडल का देवघर-जसीडीह से सीधा रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। ट्रेन में 20 आधुनिक LHB कोच होंगे। पूर्व मध्य रेलवे जल्द ही इसके नियमित परिचालन की तिथि घोषित करेगा।
समय-सारिणी और कोच
* 13341 चोपन-मधुपुर : चोपन से रविवार, सोमवार, बुधवार को सुबह 10:40 बजे प्रस्थान, मधुपुर रात 11:30 बजे आगमन।
* 13342 मधुपुर-चोपन : मधुपुर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार को सुबह 04:00 बजे प्रस्थान, चोपन शाम 05:00 बजे आगमन।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.