GA4-314340326 कांके चरदी में हुआ श्री विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन, कला कौशल का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार अपनाएं युवा : स्वामी देवेंद्र प्रकाश

कांके चरदी में हुआ श्री विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन, कला कौशल का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार अपनाएं युवा : स्वामी देवेंद्र प्रकाश

फोटो : श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि स्वामी देवेंद्र प्रकाश। KANKE,(RANCHI)। राजधानी रांची के कांके प्रखंड क्षेत्र के चरदी कुम्हरिया गांव में गुरुवार को श्री विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को शिल्प और हुनर का प्रतीक बताते हुए युवाओं से अपनी प्रतिभा पहचानते हुए कला कौशल का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं के हाथों में हुनर और मन में सकारात्मक सोच हो तो वे अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। कहा कि स्वयं प्रशिक्षित युवक युवतियां दूसरे लोगों को भी रोजगार दे सकेंगे। उन्होंने युवाओं को नशापान से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की। कलाकारों की प्रस्तुति पर युवा-युवतियां झूमते नजर आए। इसके पूर्व सुबह में भगवान विश्वकर्मा की स्थापित सुंदर और आकर्षक प्रतिमा की भक्तों ने पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। शाम में पूजा समिति की ओर से मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी कांके के प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय, उपाध्यक्ष बुधेश्वर मुंडा, शिवचरण करमाली, संजय मुंडा, विनोद मुंडा, मुकेश महतो, जोगेन उरांव, भोला महतो, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने