GA4-314340326 श्रावणी मेला : देवघर में 24 घंटे रोनक, बोल बम से गूंज रहा शहर

श्रावणी मेला : देवघर में 24 घंटे रोनक, बोल बम से गूंज रहा शहर

 एआई कैमरों से सुरक्षा, मिलावटखोरों पर नकेल और दूसरी सोमवारी की जबरदस्त तैयारी

Shravani Mela: Deoghar abuzz around the clock; city echoing with chants of 'Bol Bam'.

देवघर (#novbhaskar) : राजकीय श्रावणी मेला 2026 में देश-विदेश से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मेले में भीड़ नियंत्रण से लेकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं।

मेला क्षेत्र की 24 घंटे निगरानी के लिए नेहरू पार्क में एकीकृत मेला नियंत्रण कक्ष (IMCR) बनाया गया है, जिसे आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। यहां एआई (AI) और फेस रिकॉगनिशन कैमरों के जरिए भीड़ के दबाव और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

कंट्रोल रूम में अधिकारियों और कर्मचारियों की 24 घंटे तीन पारियों में तैनाती की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सफाई और नागरिक उड्डयन जैसे प्रमुख विभागों के प्रतिनिधि भी कंट्रोल रूम में मौजूद हैं, ताकि किसी भी शिकायत या समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

Shravani Mela: Deoghar abuzz around the clock; city echoing with chants of 'Bol Bam'.
कांवरियों के ठहरने के लिए किए गए व्यवस्था का जायजा लेते उपायुक्त।

दूसरी सोमवारी के लिए रूटलाइन तैयार

सोमवार को उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला मैजिस्ट्रेट सौरभ कुमार भुवानिया ने कुमैठा से नंदन पहाड़ तक की पूरी रूटलाइन का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ियों की सहूलियत के लिए पूरे रास्ते में चटाई (मैट) बिछाने और विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट और टोटो एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रखने को कहा। उन्होंने बाघमारा आईएसबीटी और कोठिया टेंट सिटी का भी औचक निरीक्षण कर वहां ठहरे श्रद्धालुओं से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना और जिला जनसंपर्क अधिकारी राहुल कुमार भारती समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Shravani Mela: Deoghar abuzz around the clock; city echoing with chants of 'Bol Bam'.
पेड़े की क्वालिटी चेक करती खाद्य विभाग की टीम।

कांवरियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करनेवालों की खैर नहीं 

श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाना मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने कोठिया बस पड़ाव के पास होटल, भोजनालयों और किराना दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान मिलावटी और अखाद्य रंग युक्त 6 किलो हल्दी पाउडर और लगभग 5 किलो चाट (मेटानिल येलो रंग मिला हुआ) जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि तंबाकू उत्पाद बेचने पर कोटपा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। दुकानदारों की सुविधा के लिए 8 अगस्त को कोठिया मोड़ पर खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए एक दिवसीय शिविर भी लगाया जा रहा है।

Shravani Mela: Deoghar abuzz around the clock; city echoing with chants of 'Bol Bam'.
जलार्पण के लिए सुबह चार बजे मंदिर पहुंचे कांवरिये।

 10वें दिन उमड़ी भारी भीड़, भोर से ही शुरू हुआ जलार्पण

श्रावणी मेले के 10वें दिन शनिवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुबह ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 4:23 बजे मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जल चढ़ाना शुरू कर दिया। पूरा मेला क्षेत्र और रूटलाइन 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। जलार्पण के लिए लंबी कतार लगी हुई है। रात 10 बजे तक होगा जलार्पण।

Shravani Mela: Deoghar abuzz around the clock; city echoing with chants of 'Bol Bam'.
दानपात्रों की निकली राशि की गिनती करते मंदिर बोर्ड के लोग।

18 दानपात्रों से मिले 22 लाख रुपये से अधिक

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि बाबा मंदिर परिसर स्थित 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में गुरुवार कोे खोला गया। दानपात्रों की राशि की गिनती से कुल 22,88,605 रुपये नकद प्राप्त हुए। इसके साथ ही दान में 11,610 नेपाली रुपये और 66 भूटानी मुद्रा भी मिली है।

Shravani Mela: Deoghar abuzz around the clock; city echoing with chants of 'Bol Bam'.
खोया-पाया केंद्र महिला कांवरिया को रेलवे पास देते एसपी।

 खोया-पाया केंद्र बना बिछड़ों का सहारा, असहाय कांवरियों को मुफ्त रेल पास

आरएल सर्राफ स्कूल परिसर में बने केंद्रीय खोया-पाया केंद्र, 34 सूचना सहायता केंद्रों और 10 मातृत्व विश्राम गृहों के जरिए भीड़ में बिछड़े और असहाय कांवड़ियों को सीधी मदद दी जा रही है।

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस कप्तान प्रवीण पुष्कर ने इस केंद्र का दौरा कर नेपाल और बिहार से आए असहाय श्रद्धालुओं को मुफ्त रेलवे पास और रास्ते के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई। मातृत्व विश्राम गृहों में महिला कांवड़ियों और बच्चों के रहने-ठहरने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बाबा नगरी में मातृत्व विश्राम गृह बना महिला बमों का सहारा



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने