angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी व आजसू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गोन्दलीपोखर चौक स्थित अमर वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए पद चिन्हों पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आजसू पार्टी की तरफ से जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, साहेबराम महतो, जगरनाथ महतो, जगदीश भोगता, जलनाथ चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि कि झारखंड आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का अमूल्य योगदान रहा है। सूदखोरी और अत्याचार के खिलाफ उठाई गई उनकी बुलंद आवाज और आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, रज्जाक अंसारी, आशीष मुण्डा, तिवारी भोगता, कुलेश्वर मुण्डा, सिद्धिक अंसारी, बिहारी मुण्डा, मुनेश करमाली और लच्छू मुण्डा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.