GA4-314340326 21वां चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट 21 नवंबर से, विजेता को मिलेगा पांच लाख

21वां चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट 21 नवंबर से, विजेता को मिलेगा पांच लाख


angara(ranchi)  21वां चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट गेतलसूद का आयोजन अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में 21-29 नवंबर को आयोजित होगा। टुर्नामेंट में 16 टीमें शामिल होगी। फुटबाल टुर्नामेंट के आयोजन को लेकर सोमवार को आयोजन समिति राजेन्द्र यूनाइटेड के सदस्यों की बैठक लुपुंग पंचायत सचिवालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सीईओ जैलेन्द्र कुमार ने की। विजेता को 5 लाख रूपया नकद, उपविजेता टीम को 3 लाख रूपया नकद, सेमीफाइलन खेलनेवाली दोनों टीमों को एक-एक लाख रूपया का पुरस्कार दिया जाएगा। पंजीयन शुल्क 40 हजार रूपया है। कमिटि का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, मुख्य महाप्रबंधक सागर साहू, सचिव अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रामसाय मुंडा, कार्यालय प्रभारी रंजीत महतो, मुखिया प्रदीप पाहन, शिवशंकर केसरी, साकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, शंकर बैठा, मजबूल अंसारी, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, जयशंकर पाहन, जयशंकर मुंडा, सुरेश महतो, आशाराम महतो, अनुज कुमार महतो, प्रवीण महतो, जगेश्वर महतो, संजय महतो आदि उपस्थित थे।    

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने