GA4-314340326 गिरिडीह : पैसों के विवाद में रिश्तेदार बना दुश्मन, सिर पर प्रहार कर ले ली जान

गिरिडीह : पैसों के विवाद में रिश्तेदार बना दुश्मन, सिर पर प्रहार कर ले ली जान

 

Giridih: Relative turns enemy over money dispute, kills man by hitting him on the head

ब्यूरो चीफ/ गिरिडीह : जिले के तीसरी प्रखंड के लोकाय थाना अंतर्गत मनसाडीह ओपी क्षेत्र में रिश्तेदारी को कलंकित करने वाली घटना घटी है। क्षेत्र के झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित सुदूरवर्ती कुंडी गांव में पैसों के मामूली विवाद में रामा खेरवार नाम के एक व्यक्ति ने अपने जागेश्वर भुला की हत्या कर दी।  जानकारी के अनुसार, जागेश्वर भुला ने अपने साढ़ू के बेटे को अपने पास रखा था और वर्ष 2020 में उसका विवाह कराया था। बताया जा रहा है कि उस विवाह के दौरान आरोपी रामा खेरवार ने अपने खर्च पर डीजे बुक किया था, इसके बदले उसने जागेश्वर से यह शर्त रखी थी कि भविष्य में जब उसके यहां कोई विवाह होगा, तो जागेश्वर को डीजे का खर्च उठाना होगा।

हाल ही में रामा खेरवार ने जागेश्वर से उसी डीजे के एवज में रुपयों की मांग की। सोमवार की शाम इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। रामा खेरवार ने किसी भारी चीज से जागेश्वर भुला के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जागेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मनसाडीह ओपी प्रभारी दलबल के साथ कुंडी गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामा खेरवार को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। खोरीमहुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने