GA4-314340326 विश्व पर्यावरण दिवस: गिरिडीह एसपी ने खुद लगाए पौधे, पूरे जिले के थानों में वृहद पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस: गिरिडीह एसपी ने खुद लगाए पौधे, पूरे जिले के थानों में वृहद पौधरोपण

World Environment Day: Giridih Police Captain himself planted trees, massive tree plantation in police stations across the district
आप का पौधा लगाते एसपी डॉ. विमल कुमार।
अमित सहाय/ गिरिडीह : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गिरिडीह पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया। अभियान की शुरुआत खुद पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विमल कुमार ने की। उन्होंने पुलिस केंद्र और समाहरणालय परिसर में अपने हाथों से पौधे लगाकर आम लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

इस दौरान पुलिस केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2), परिचारी प्रवर, परिचारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से पौधे रोपे।

जिले के सभी थानों में एक साथ चला अभियान

एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर यह अभियान पूरे जिले में एक साथ चलाया गया। गिरिडीह जिला के सभी थानों और ओपी (आउटपोस्ट) परिसरों में संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए व्यापक स्तर पर फलदार और छायादार पौधे लगाए।

सिर्फ पौधा लगाना नहीं, देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी

पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न सिर्फ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। गिरिडीह पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति भी पूरी तरह संवेदनशील है। लगाए गए इन पौधों की देखभाल और इनका संरक्षण करना भी हमारी प्राथमिकता होगी। -डॉ. विमल कुमार, एसपी, गिरिडीह





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने