![]() |
| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सम्मानित करते मंदिर समिति के लोग। |
सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी और मुख्यमंत्री को निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया।
अयोध्या के आर्किटेक्ट सोमपुरा बना रहे डिजाइन
समिति ने बताया कि तपोवन मंदिर का निर्माण उसी आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा के निर्देशन में हो रहा है, जिन्होंने अयोध्या के भव्य राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया है। मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल फाउंडेशन तक का काम पूरा हो चुका है।
श्रद्धालुओं के लिए होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मंदिर को भव्य बनाने के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी और आधुनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य इस ऐतिहासिक स्थल को एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।
मुलाकात के दौरान ये थे मौजूद : बैठक में तपोवन मंदिर के महंत ओमप्रकाश, नवनिर्माण समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, अयोध्या दास और आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा मौजूद रहे।
मुख्य बातें
डेडलाइन : 2029 तक बनकर तैयार होगा भव्य मंदिर।
खासियत : अयोध्या राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा कर रहे डिजाइन।
प्रगति : फाउंडेशन का काम पूरा, अब आगे का ढांचा तैयार होगा।
सरकारी मदद : सौंदर्यीकरण के लिए हेमंत सरकार देगी पूरा सहयोग।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.