फोटो : बीएयू भ्रमण के दौरान पौधारोपण करते नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी। KANKE,(RANCHI) : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), कांके का भ्रमण किया। बीएयू वीसी डॉ सुनील चंद्र दुबे ने उनका स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली। बीएयू वीसी डॉ सुनील चंद्र दुबे ने उनको विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया तथा प्रयोगशाला, आम के बाग और तैयार की जा रही नर्सरी का अवलोकन किया। कृषि महाविद्यालय के डीन डॉक्टर डीके शाही,वेटनरी डीन डॉक्टर एमके गुप्ता आदि वैज्ञानिकों ने उनको जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने आम का एक पौधा भी लगाया।
बाबूलाल मरांडी ने किया बीएयू का भ्रमण, शैक्षणिक व अनुसंधान कार्यों की ली जानकारी
Kanke
0
Tags
Kanke News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.