GA4-314340326 वीडियो कॉल पर लाइव सुसाइड: प्रेमिका और उसके भाई समेत 3 के सामने युवक ने फांसी लगाई

वीडियो कॉल पर लाइव सुसाइड: प्रेमिका और उसके भाई समेत 3 के सामने युवक ने फांसी लगाई

कोकर के किराए के मकान में दीदी-जीजा की अनुपस्थिति में दी जान

Live suicide on video call: Young man hangs himself in front of four people including girlfriend and her brother
मृतक का फाइल फोटो (घटना का वीडियो खबर के नीचे देखें)

अनूप महतो / सिल्ली (रांची):
झारखंड की राजधानी रांची के कोकर स्थित शांतिनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टाटीसिलवे स्थित सरोजिनी पॉलिटेक्निक से आईटीआई (ITI) कर रहे छात्र नीतीश प्रमाणिक ने कल रात (25 मई ) अपनी बड़ी बहन के किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सनसनीखेज बात यह है कि नीतीश ने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और मोबाइल को खिड़की पर रखकर लाइव फांसी लगा ली। वीडियो कॉल पर उसकी गर्लफ्रेंड के अलावा एक लड़की और लड़का लाइव जुड़े हुए थे। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दो लड़कियां दिख रही हैं, तीसरे ने अपने फोन का कैमरा ऑफ कर रखा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वही लड़की का भाई है और उसी ने अपने मोबाइल फोन का स्क्रीन रिकार्डिंग ऑन करके वीडियो बनाकर वायरल किया होगा, क्योंकि पूरे वीडियो में वह अपना चेहरा नहीं दिखा रहा है। 

मृतक नीतीश मूल रूप से सिल्ली प्रखंड केपतराहातु का रहने वाला था और दो बहनों के बीच अकेला भाई था। घटना के वक्त वह कमरे में अकेला था।

 दीदी-जीजा तीन दिनों से गए हुए हैं बाहर 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश शांतिनगर (कोकर) में अपनी बड़ी दीदी और जीजा के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके जीजा की लालपुर में फूलों की दुकान है। पिछले तीन दिनों से दीदी और जीजा दोनों घर पर नहीं थे, वे वे किसी काम से रांची से बाहर गए हुए हैं। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर नीतीश ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

 चेन्नई में चचेरे भाई को सबसे पहले मिला वीडियो

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के चचेरे भाई जो चेन्नई में रहता है, उसे वाट्सएप के जरिए यह वीडियो मिला। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल करके मोबाइल फोन को खिड़की पर  रख दिया, ताकि वह लाइव आत्समहत्या कर सके। वीडियो में दिख रही लड़की मृतक के ही गांव की रहनेवाली बताई जा रही है, जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि कल ही दिन में लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'माई हास्बैंड' लिखकर कुछ पोस्ट की थी, जिस कारण उसकी नीतीश से झगड़ा हुआ था।

 'मास्टर साहब' के इकलौते बेटे की मौत से शोक

नीतीश के पिता भिरगु प्रमाणिक पतराहातु के निवासी हैं। वे पतराहातु और रंगामाटी सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हैं। हालांकि, वे सरकारी या पारा शिक्षक नहीं हैं, लेकिन शिक्षा के प्रति उनके समर्पण के कारण पूरे क्षेत्र में उन्हें 'मास्टर साहब' के रूप में एक खास पहचान मिली हुई है। मास्टर साहब के इकलौते बेटे की इस तरह मौत से पूरे गांव और क्षेत्र में मातम पसर गया है।

Live suicide on video call: Young man hangs himself in front of four people including girlfriend and her brother
मृतक नीतीश के पिता भिरगु प्रमाणिक

पिता की मांग- उकसाने वालों को मिले फांसी की सजा

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के पिता भिरगु प्रमाणिक ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। पिता ने मांग की है कि नीतीश को सुसाइड के लिए उकसाने वाले और वीडियो कॉल पर लाइव रहकर तमाशा देखने वालों को फांसी की सजा दी जाए। सदर थाने की पुलिस ने फिलहाल शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

घटना का वायरल वीडियो 





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने