![]() |
| समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी। |
सिरमटोली फ्लाईओवर-इंटरचेंज प्रोजेक्ट पर फोकस
डीसी ने विशेष रूप से एनएचएआई (NHAI) की परियोजनाओं और निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
त्वरित भुगतान : सिरमटोली-कांटाटोली को जोड़ने वाले इंटरचेंज प्रोजेक्ट के तहत प्रभावित रैयतों को तय दर पर जल्द मुआवजा दें।
बॉटलनेक दूर करें : कार्यकारी एजेंसियां और विभाग आपसी तालमेल से काम करें ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।
डेडलाइन का पालन : जो भी परियोजनाएं अभी चल रही हैं, उन्हें हर हाल में तय समय के भीतर पूरा करें।
मुआवजा भुगतान में देरी से प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी होती है, जो स्वीकार्य नहीं है। रैयतों को उनका हक समय पर मिले ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। -मंजूनाथ भजंत्री, उपायुक्त, रांची
बैठक में ये रहे मौजूद : समाहरणालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्त्ता रामनारायण सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के.के. राजहंस सहित पथ निर्माण विभाग, एनएचएआई के वरीय पदाधिकारी और अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.