![]() |
| सिल्ली में सील की गई शराब दुकान। |
152 सीटों पर होगा भाग्य का फैसला : बंगाल चुनाव के पहले चरण में कुल 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। खास बात यह है कि झारखंड की सीमा से सटे लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में इसी चरण में मतदान संपन्न हो जाएगा। बंगाल से सटे झारखंड के 10 जिलों में हाई अलर्ट जारी है।
झारखंड-बंगाल सीमा पर 'ड्राई डे' का पहरा
चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। रांची जिला प्रशासन के अनुसार, नियम के तहत जिले की चार प्रमुख दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इनमें सोनाहातू की एक दुकान, मुरी की दो दुकानें व सिल्ली की एक दुकान शामिल है। इसी प्रकार धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर जैसे अन्य सीमावर्ती जिलों में भी बंगाल चुनाव के मद्देनजर शराब दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
किले में तब्दील हुई सीमा : 52 चेक पोस्ट पर पहरा
असामाजिक तत्वों के प्रवेश और अवैध सामग्री की आवाजाही रोकने के लिए झारखंड-बंगाल बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। दोनों राज्यों की सीमा पर कुल 52 अस्थाई चेक पोस्ट बनाए गए हैं। बॉर्डर पर बड़ी संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और जिला पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सीमा से गुजरने वाले हर वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि शांति व्यवस्था भंग न हो।
मतदान एक नजर में (प्रथम चरण)
विवरण : आंकड़े
मतदान तिथि : 23 अप्रैल, 2026|
कुल सीटें : 152
सीमावर्ती चेक पोस्ट : 52
झारखंड के प्रभावित जिले : 10

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.