GA4-314340326 मानसिक रोग से बचने के लिए दैनिक जीवन, खानपान, सामाजिक परिवेश में लायें परिर्वतन: राजेश कंडरवार

मानसिक रोग से बचने के लिए दैनिक जीवन, खानपान, सामाजिक परिवेश में लायें परिर्वतन: राजेश कंडरवार

angara(ranchi)  उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज सभागार में शुक्रवार को ‘मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला हुआ। इसका आयोजन गाइडेंस एण्ड काउंसिलिंग सेल ने किया। अध्यक्षता निदेशक राजेश कुमार कंडरवार व संचालन डॉ० कुमारी पल्लवी ने किया। मुख्य वक्ता रामशोभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, चुटूपालू की प्राचार्या डॉ. ज्योति वालिया व विशिष्ट अतिथि कालेज के सचिव संतोष महतो, प्राचार्य डॉ॰ चंदन कुमार पंकज ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। डॉ. ज्योति वालिया ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए प्रतिदिन व्यायाम एवं योगा, पॉजिटिव सोंच, हेल्थी भोजन करना आवश्यक है तथा शराब, धुम्रपान जैसी बुरी आदतों से बचना है। राजेश कंडरवार ने बताया कि मानसिक रोग लगातार गंभीर होता जा रहा है। इससे बचने के लिए दैनिक जीवन, खानपान, सामाजिक परिवेश में भी परिर्वतन लाना होगा। इस विषय पर संगोष्ठी, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय सेमिनार पर विचार विमर्श करना आवश्यक है। कार्यशाला में इसके अलावा डॉ. वासुदेव प्रसाद, संस्थापक प्राचार्य राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद, डॉ. ओम प्रकाश, सहायक शिक्षक प्रशिक्षण महावियालय, रांची, डॉ. सुबोध ने भी अपने अपने विचार रखा। इस अवसर पर महाविद्यालय के जनसूचना पदाधिकारी मुकेश कुमार कंडरवार, कार्यालय प्रशासक रूपेश कंडरवार, डीएलएड विभागाध्यक्ष स्वाति अंजना टोप्पो, व्याख्यातागण डॉ॰ अलका कुमारी, डॉ॰ रूबिना सिंह, डॉ॰ निर्मला कुमारी, डॉ॰ मनोज कुमार राणा, डॉ० मिताली चटर्जी, डॉ॰ सुनिता किस्पोट्टा, अनिसा खातुन, लक्ष्मण प्रसाद, कमलेश यादव, जन्मजय महतो, नित्यानन्द कोईरी, सलमा टुडू, सपना भारती, नम्रता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने