महामंत्री मनोज कुमार चौधरी
 |
| महामंत्री सत्यदेव मुंडा |
angara(ranchi) चिलदाग निवासी मनोज कुमार चौधरी व बेंती निवासी सत्यदेव मुंडा को भाजपा रांची जिला ग्रामीण(पूर्वी) का महामंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने यह नियुक्ति किया। अनगड़ा प्रखंड से दोनों जिला महामंत्री बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। दोनों महामंत्री ने इसके लिए पार्टी के वरीय नेताओं सहित जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त् किया। कहा कि पार्टी द्वारा ने जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। युवा नेतृत्व व वरीय नेताओं के मार्गदर्शन को लेकर सामूहिक निर्णय से काम करेंगे। पार्टी के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, सुरेन्द्र महतो, कामेश्वर महतो, बुधराम बेदिया, रामसाय मुंडा, सोहरैया बेदिया, बिगेश्वर महतो, सत्यपाल राउत, सिकंदर अंसारी, अजय कुमार महतो, अजय सिंह भोगता आदि ने बधाई दी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.