GA4-314340326 पहली बार नवागढ़ स्कूल के छात्रों ने लिखा मैट्रिक का परीक्षा, सोनी कुमारी बनी स्कूल टापर

पहली बार नवागढ़ स्कूल के छात्रों ने लिखा मैट्रिक का परीक्षा, सोनी कुमारी बनी स्कूल टापर

टापर सोनी कुमारी
angara(ranchi) उत्क्रमित हाई स्कूल नवागढ़ में जैक परीक्षा में सोनी कुमारी स्कूल टापर बनी। कुच्चू निवासी महाराज मुंडा की पुत्री सोनी कुमारी ने कुल 428 अंक प्राप्त किया। स्कूल के प्राचार्य हरेकृष्ण चौधरी उर्फ लल्लू ने बताया कि कुल 93 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें से 22 प्रथम श्रेणी, 52 द्वीतिय श्रेणी व 5 छात्र तृतीय श्रेणी से उर्तीण हुआ। जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि सीमित संसाधन के बावजूद स्कूल का पहली परीक्षाफल बेहतर रहा। ज्ञात हो कि पहली बार इस स्कूल से जैक मैट्रिक की परीक्षा में छात्र शामिल हुए है। दो साल पहले ही नवागढ़ मीडिल स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड किया गया है। कई चुनौतियों के बावजूद रिजल्ट काफी अच्छा रहा है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने