GA4-314340326 अनगड़ा के चमघाटी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

अनगड़ा के चमघाटी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

 

मृतक प्रभातचंद्र महतो और अनिल महतो (फाइल फोटो)

सिल्ली / अनगड़ा (रांची):  रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर अनगड़ा थाना क्षेत्र के चमघाटी के पास रविवार सुबह नौ बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। तेज रफ्तार एलपी ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा।

विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे की है। सिल्ली थाना क्षेत्र के गोड़ाडीह पंचायत अंतर्गत नवाडीह गांव निवासी अनिलचंद्र महतो (27 वर्ष) और प्रभात चंद्र महतो (35 वर्ष) बाइक से रांची की ओर जा रहे थे। प्रभात के ससुर रांची के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं, दोनों उन्हें देखने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक एलपी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

मृतकों में एक राजमिस्त्री और दूसरा था गार्ड

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान नवाडीह निवासी के रूप में हुई है:

 * अनिल चंद्र महतो : पिता राजेंद्र महतो। अनिल रांची में राजमिस्त्री का काम करता था।

 * प्रभात चंद्र महतो : पिता पशुपति महतो। प्रभात हिंडालको मुरी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए। 

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है। इधर, जैसे ही मौत की खबर नवाडीह गांव पहुंची, वहां मातम पसर गया। दोनों युवक अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 हादसे के बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم