angara(ranchi) नवागढ़ में मंगलवार को सरहुल सह पाहन मिलन का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता नवागढ़ की पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही मुंडा ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, विशिष्ट अतिथि आदिवासी जनपरिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया थे। करीब तीन दर्जन पाहनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शोभायात्रा के साथ शामिल हुआ सभी टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कामख्या नारायण शाही, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, बालेश्वर बेदिया, श्रवण मुण्डा, जगदीश भोगता, पंचम भोगता आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.