angara(ranchi) श्रम नियोजन व कौशल प्रशिक्षण विभाग के द्वारा शुक्रवार को करियर काउंसलिंग सह निबंधन कैंप का आयोजन कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी(सीआईटी) में हुआ। कैंप के माध्यम से प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों सरकारी, गैरसरकारी संस्थाना में नियोजन व झारखंड सरकार द्वारा कि जा रही निबंधन की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने निबंधन फार्म भरा। केएल यूनिवर्सिटी के काउंसलर विनीत कुमार श्रीवास्तव ने सरकार द्वारा विद्यार्थी हित में चलाये जा रहे कार्यक्रमों एम्पलायमेंट एक्सचेंज, झार.नियोजन, स्किल डेवलपमेन्ट, रोजगार मेला, भर्ती कैंप आदि के बारे में जानकारी दिया। बताया की सभी निबंधित विद्यार्थियों को 14 मार्च को होनेवाले रोजगार मेला की सूचना भेज दी जाएगी। इस अवसर पर कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डा. पल्लवी सिंह, कैंब्रिज पोलटेक्निक के प्राचार्य डा. एनके यादव, सीआईटी की उपप्रचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह, सीएओ संतोष महतो, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, प्रो. दीपक वर्मा प्रो. बीएन घोष, प्रो. विनीत कुमार के अलावा विभाग से आये अभय पाठक, अंकित कुमार, शिखा वर्मा, अर्चना कश्यप, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.