angara(ranchi) जोन्हा फॉल में गुरूवार को पानी की तेज धारा में बहा डीपीएस स्कूल रांची के म्यूजिक शिक्षक माइकल घोष का शव शुक्रवार को भी नही खोजा जा सका। तीस सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक जोन्हा फाल के सभी संभावित इलाकों में खोजती रही। लेकिन शव नही मिला। नाव, रस्सी व जाली के सहारे नदी के भीतर भी शिक्षक को ढूंढा गया। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय पर्यटन मित्र शिक्षक को ढूंढने के लिए काफी मशक्कत कर रहे है। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। शनिवार को भी एनडीआरएफ की टीम शव को का पता लगाएगी। ज्ञात हो कि गुरूवार को जोन्हा फाल में फोटो खिंचवाने के दौरान शिक्षक का पैर फिसला गया था और वे नदी के तेज बहाव में बह गए थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.