sonahatu(ranchi) स्टूडेंट एक्सप्रेस निशुल्क बस सेवा के लिए स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन सोनाहातू प्रखंड के बारेंदा चौक ओर सोनाहातू माही वेंकट हॉल में किया गया। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए गूंज परिवार के संरक्षक सह सिल्ली के विधायक सुदेश महतो पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनके द्वारा स्टूडेंट एक्सप्रेस निशुल्क बस सेवा का सफल संचालन किया जा रहा है। एक साल के सफल संचालन के बाद दूसरे साल नए सत्र में नामांकन होने के बाद बारेंदा ओर सोनाहातू से 303 छात्र- छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं के बीच बस सेवा का कार्ड भी वितरण किया गया। मौके पर सुनील सिंह, चितरंजन महतो,सुषेन प्रामाणिक,विश्वनाथ महतो,वीरेंद्र लोहरा, खंजन महतो ,हालधर मुंडा, विपिन महतो ,लालजी पुराण, आसाराम महतो, अशोक महतो, सोनू प्रमाणिक, केदारनाथ महतो, उमेश कोइरी, जयप्रकाश स्वांसी, अशोक महतो,अहमदुल्लाह, आमिर माबिया, आदि मौजूद थे।
सोनाहातू: स्टूडेंट एक्सप्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.