angara(ranchi) सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर शनिवार को कैंब्रिज स्कूल में “एक भारत श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश की विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का जिक्र करते हुए देश की अक्षुन्नता और अखंडता को श्रेयस्कर बताया। बच्चों ने इससे सम्बंधित पोस्टर भी बनाए। प्राचार्य तापस नाथ ने कहा कि देश की अखंडता को कायम करने में सरदार बल्लभ भाई पटेल की भूमिका अहम् है। यही कारण है कि उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौके पर शिक्षका रीना सहाय, रीता सिंह, अशोक कुमार सिंह, ज्योति भूषण गुप्ता आदि शिक्षक उपस्थित थे।
जयंती पर याद किये गये सरदार बल्लभ भाई पटेल
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.