angara(ranchi) उषा मार्टिन विवि में मंगलवार को दीपशिखा इंस्टीट्यूट फोर चाइल्ड डेवलपमेंट एंड मेंटल हेल्थ द्वारा राखी और क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन कुलपति प्रो. मधुलिका कौशिक ने किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियां, हस्तशिल्प, सिरेमिक और मिट्टी के बर्तनों की प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने प्रदर्शनी में लगे अद्वितीय कला और सृजनात्मकता की सराहना की। कुलपति प्रो मधुलिका कौशिक ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं को उजागर करना और इन बच्चों को कार्य को प्रोत्साहित करना है। इस तरह के आयोजन से बच्चों के आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ावा मिलता है।
उषा मार्टिन विवि में हुआ राखी और क्राफ्ट प्रदर्शनी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.