angara(ranchi) विरासत समिति जोन्हा के तत्वाधान में टीआरआई संस्था के सहयोग से जराटोली फुटबाल मैदान में चल रहे पंचायत स्तरीय युवा प्रीमियर लीग फुटबाल टुर्नामेंट का ख़िताब जीदू ने जीत लिया है। गुरूवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में जीदू के जादूगर टीम ने जराटोली के जवान को 2-0 से हराया। वहीं बालिकाओं का खिताब जोन्हा क्वीन ने जीता। जोन्हा ने डोकाद ड्रीम गर्ल को 2-0 से हराया। टीम फ्रेनचाईजी के स्पोन्सर महिला ग्राम संगठन डहुआ, डोकाद, जोन्हा, जीदू, जराटोली, लेपस के पदाधिकारीयों ने विजेता टीम 5000 रुपए नगद एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 2500 रुपए नगद एवं ट्रॉफी प्रदान किया। मौके पर मुखिया कृष्णा मुंडा, ग्राम प्रधान रिझुवा मुंडा, हरदयाल मुंडा, बसंत पाहन, बिषमशाही मुंडा, द्वारिका मुंडा, बिरसा मुंडा, सुकरा मुंडा, जगदीश मुंडा, राजू उरांव, शनिचरवा महली आदि उपस्थित थे।
बालक फुटबॉल में जीदू और बालिका में जोन्हा क्वीन को ख़िताब
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.