silli(ranchi) रुडसेट संस्थान सिल्ली मे 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। सिंनजेन्टा फाउन्डेशन के प्रोजेक्ट के शान्तनु साहु एंव संस्थान के निदेशक संजित कुमार ने संयुक्त रूप से प्रज्ज्वलित प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शान्तनु साहु ने कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात इच्छुक लोगों को सिंनजेन्टा फाउन्डेशन की ओर से 2 महीना का इन्टर्नसीप करने का मौका मिलेगा उसके पश्चात फाउंडेशन मे जॉब करने का भी अवसर मिलेगा। संजीत कुमार ने कहा की कृषि के क्षेत्र मे आगे बढ़ने के अपार संभावनाएं हैं।आधुनिक तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अपने आय को दो गुणा कर सकते हैं। प्रशिक्षण में लापुंग,मांडर,अनगड़ा,ओरमांझी, नामकोम ,सोनाहातु,बेड़ो,बुड़मु,राहे आदि प्रखण्ड के कुल 33 महिला एंव पुरुष किसान शामिल हैं। इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो,वरीय कार्यालय सहायक दशरथ महतो, कार्यालय सहायक महेश रविदास, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
रूडसेट में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.