ओमप्रकाश सिंह/rahe(ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, सीनियर एसपी रांची चंदन सिन्हा व ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो सोमवार को राहे ओपी को उत्क्रमित करते हुये राहे थाना का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर बुंडू डीएसपी, इंस्पेक्टर, सोनाहातू थाना, राहे ओपी, सिल्ली ओर अनगड़ा के थाना प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे। राहे ओपी का सृजन 1966 में हुआ था। वर्ष 2010 में राहे प्रखंड के गठन के बाद से ग्रामीण राहे ओपी को थाना बनाये जाने की लगातार मांग कर रहे थे। इसके लिए अनेकों बार आंदोलन किया गया। राहे ओपी को थाना में उत्क्रमित कराने में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है।
राहे थाना में होंगे 5 पंचायत
राहे थाना के क्षेत्राधिकार में पांच पंचायतें शामिल है। इन पंचायतों में होटलो, राहे, दोकाद, नावाडीह, ओर लोवाहातू को रखा गया है। हालांकि राहे प्रखंड में कुल 9 पंचायत शामिल है। ग्रामीणों ने राहे प्रखंड के सभी 9 पंचायत को राहे थाना में शामिल करने की मांग की है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.