GA4-314340326 झटनीटुंगरी में हनुमत मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान के भंडारा में शामिल हुए सांसद संजय सेठ

झटनीटुंगरी में हनुमत मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान के भंडारा में शामिल हुए सांसद संजय सेठ

angara(ranchi)  रांची सांसद संजय सेठ रविवार को बेड़वारी झटनीटुंगरी में नवनिर्मित श्रीश्री 108श्री हनुमत् मंदिर के महाआरती व भंडारा में शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन कलश पुजन, मंडप प्रवेश, अधिवास, महाआरती व भंडारा का आयोजन हुआ। साथ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। भंडारा में आसपास के गांव से एक हजार से अधिक की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 

संजय सेठ ने कहा कि देश में रामराज्य स्थापित हो रहा है। भारत अपने प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों को पुनः पुनर्जीवित कर रहा है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में धार्मिक पुर्नजागरण का काल चल रहा है। इस मौके पर आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सह भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, राजेन्द्र महतो, ललकू महतो, जितेन्द्र महतो, सेवाराम महतो, मनीराम महतो, अनुराधा मुण्डा, मनोज कुमार चौधरी, नरेश साहू, वीरेन्द्र सिंह भोगता, प्रमोद सिंह, राजेन्द्र महतो, अजय महतो, घनेनाथ महतो, राजेश महतो, विश्राम महतो, महेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم