GA4-314340326 उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में लगाया हेल्थ कैंप, विवि कर्मियों की हुआ स्वास्थ्य जांच

उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में लगाया हेल्थ कैंप, विवि कर्मियों की हुआ स्वास्थ्य जांच

angara(ranchi)  उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में मंगलवार को हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। इसका आयोजन पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व हेल्थ साइंसेज विभाग ने किया। उद्घाटन प्रो. वाइस चांसलर एससी गर्ग और रजिस्ट्रार डा. अनिल कुमार मिश्रा ने किया। कैंप में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर एससी गर्ग ने सभी से अपना नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का आहवान किया। डा. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि विवि के अपने कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है। 95 रोगियों का स्वास्थ्य जांच हुआ। विश्वविद्यालय के स्वास्थ विज्ञान विभाग, फार्मेसी, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी के विभागाध्यक्ष रेजिना रेबेलो के नेतृत्व में सहयोग किया गया। कैंप में रोगियों की शुगर टेस्ट, ब्लड टेस्ट के अलावा दंत जांच, चिकित्सक परामर्श, ईसीजी स्क्रीनिंग, और यकृत और किडनी प्रोफाइल परीक्षण किया गया। अधिकांश जांच निःशुल्क व शेष सेवाएं रियायती दर पर की गई। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم