Angara(ranchi) भाजपा सिकिदिरी मंडल के बूथ संख्या: 148 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई, कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सुजीत कुमार शामिल हुए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पंडित जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना है उन्होंने अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया था प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें उस लक्ष्य को प्राप्त करना है अध्यक्षता मंडल महामंत्री सत्यपाल राउत, संचालन कोषाध्यक्ष रमण कुमार ने किया। इस अवसर पर मंडल मंत्री मघु करमाली, श्याम कार्की, दीपक कुमार, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कुमार वर्मा, मोहन प्रसाद, नरेश यादव, विजय सिंह, अजीत कुमार, रीतेश, सागर आदि मौजूद थे।
सिकिदीरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.