GA4-314340326 राहे शांति समिति: सरस्वती पूजा में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक

राहे शांति समिति: सरस्वती पूजा में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक

rahe(ranchi) सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को राहे ओपी में प्रभारी रामरेखा पासवान की अध्यक्षता में शांति समिति के सदस्योें की बैठक हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि सरस्वती पूजा के अवसर में भड़काऊ गाने व तेज डीजे नही बजाया ताएगा। साथ ही पूजा आपसी भाईचारा व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। अफवाह फैलानेवालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। इस अवसर पर उपप्रमुख उमेश महतो, मुखिया कृष्णा पातर, मनोज चटर्जी, सुशांत सिंह, कमलाकांत सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, अमजद अली, क्षेत्रमोहन महतो, अक्षय महतो आदि मौजूद थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने