angara(ranchi) स्वामी विवेकानंद स्प्रिचूअल सेंटर में जयंती समारोह आयोजित कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में संचालित स्वामी विवेकानंद स्प्रिचूअल सेंटर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी जी 161वीं जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संस्थान के प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने विद्यार्थियों और उपस्थिति लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुभव ही जीवन मे सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है. स्वामी विवेकानंद के ऐसे अनमोल और गूढ संदेश युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने में अत्यंत सहयोगी है .युवाओं को इस वर्ष की थीम संकल्प से सिद्धि की ओर प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा इसे आत्मसात कर आगे बढे और लक्ष्य प्राप्ति तक अनवरत प्रयासरत रहें। जयंती समारोह को पूर्व प्राचार्य डॉ ए भट्टचार्य, डॉ विजय शंकर सिंह,डॉ रणवीर कुमार, डॉ के पी दत्ता,आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर विद्यार्थियों के अलावा डॉ अभिनाश, डॉ आलोक, डॉ रितेश, प्रो जिआहुल हक़,प्रो रोहित सिंह व प्रो प्रशांक मनी आदि शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे.
सीआईटी में मनाया युवा दिवस
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.