angara(ranchi) हेसल पंचायत के जमुवारी में रविवार को स्वर्णरेखा नदी के तट पर टुसु महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में टुसु प्रर्दशनी, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नागपुरी आरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया। उदघाटन विधायक राजेश कच्छप ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा व भाजपा नेता रामसाय मुण्डा उपस्थित हुए। मौके पर राजेश कच्छप ने कहा कि टुसु हमारी सांस्कृतिक समृद्धि की प्रतीक है। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को अक्षुण्ण रखना है। आयोजन में संरक्षक तुलसी पाहन, मुखिया कविता देवी, पंसस मदरा मुण्डा, राजेन्द्र मुंडा, अध्यक्ष सोहन पाहन, अर्जुन राम, गोविन्द मुंडा, प्रदीप महतो, कृष्ण भगत विक्रम मुण्डा, रोहित मुण्डा, यमुना मुंडा, प्रेम मुण्डा, संदीप पाहन, सूरज राम, मनीष मुंडा, संतोष पाहन, विजय राम आदि का योगदान रहा।
जमुवारी टुसू मेला में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, बोले टुसू हमारी सांस्कृतिक विरासत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.