angara(ranchi) जोन्हा के गुड़ीडीह स्थित सेवा भारती शिशु विद्या मंदिर का शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। झांकी निकाली गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के 103 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि गुड़ीडीह मुखिया विजय उरांव ने पुरस्कार वितरण किया। विजय उरांव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। बच्चें मुख्यधारा के प्रतिभागी के साथ मुकाबला कर सके इसलिए इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। इस मौके पर पंसस नीतू कच्छप, ग्रामप्रधान भीम सिंह मुंडा, प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश महतो, सोनाराम मुंडा आदि उपस्थित थे।
शिशु मंदिर स्कूल के वार्षिकोत्सव में विभिन्न इवेंट के 103 सफल बच्चें पुरस्कृत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.