angara(ranchi) आजसू पार्टी का मिलन समारोह गुरूवार को बरवादाग में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न राजतिनिक दलों के सदस्यों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के समक्ष सुरेश कच्छप, कृष्ण कच्छप, विनोद कच्छप, सचिन उरांव, विजय उरांव, जतरू उरांव, बिरसा उरांव, एतवा उरांव सहित दो दर्जन युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व और प्रतिबद्धता आवश्यक है। हर घर नल से जल पहुंचाने का काम सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम चल रहा है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। विश्व स्तरीय विशेषज्ञ बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे है। स्वास्थ्य के लिए सभी प्रकार के जांच की सुविधा सिल्ली में उपलब्ध कराया गया है। आनेवाले समय में सिल्ली देश के मानचित्र पर स्थापित हो इस दिशा में काम चल रहा है। मौके पर जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, मुखिया सारथी देवी, सारणी देवी, मो इरफान, राजू महली, दिलीप बेदिया, विक्रम ठाकुर, सूरज साहू, छोटेलाल बेदिया, शंकर बेदिया, शंकर मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, बलराम मुंडा, सत्यनारायण मुंडा, रिजवान अंसारी, सीताराम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
सुदेश महतो के समक्ष विभिन्न् दलों के युवाओं ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.